{"_id":"5d768a0f8ebc3e93ce4f9c83","slug":"job-got-by-fake-papers-etah-news-agr4049662122","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागजों पर 35 साल तक करता रहा सिपाही की नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कागजों पर 35 साल तक करता रहा सिपाही की नौकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। फर्जी कागजों पर 35 साल तक नौकरी करने वाले पीएसी के सिपाही के खिलाफ जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है। सिपाही के फर्जी दस्तावेजों की शिकायत सेनानायक से की गई थी।
जिला इटावा थाना जसवंतनगर के गांव जमालपुर निवासी राजवीर सिंह पुत्र बैजनाथ ने सन 1984 में एटा 43वीं वाहिनी पीएसी में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर सिपाही की नौकरी हासिल कर ली थी। 35 साल तक पीएसी आरक्षी के पद पर नौकरी करने के बाद उसके अपनों ने ही फर्जी कागजों के आधार पर नौकरी पाने की शिकायत वर्तमान तैनाती स्थल 15वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक अरुण कुमार से की।
मामला संवेदनशील होने के चलते विभागीय अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की तो सामने आया कि सिपाही की नौकरी पाने वाले राजवीर सिंह ने फर्जी कागजों का सहारा लेकर नौकरी हासिल की थी। मामले में सहायक सेनानायक अरुण कुमार की ओर से थाना कोतवाली देहात में राजवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच अपने स्तर से भी शुरू कर दी है।