{"_id":"57acbe714f1c1b3a1cee5c16","slug":"jmajm-rain-lane-locality-submerged","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से गली, मोहल्ले जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से गली, मोहल्ले जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से गली, मोहल्ले जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की दोपहरकी गलियां, मोहल्ले जलमग्न हो गए। सड़कों पर जलभराव से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। बाजार के निचले इलाके में कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं बरसात से किसानों के भी चेहरे खिल गए हैं।
एटा में आठ दिनों से बारिश नहीं हुई थी। इससे लोग गर्मी, उमस से परेशान थे। वहीं बरसात नहीं होने से किसानों के चेहरे भी मुरझाने लगे थे। इधर, गुरुवार की सुबह से ही अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादलों का डेरा जम गया। देखते ही देखते दोपहर झमाझम बारिश होने लगी। इससे गरमी से जूझ रहे लोगों को राहत तो मिली, लेकिन शहर जलमगभन हो गया। जीटी रोड छोड़कर शहर की अधिकांश सड़कों पर पानी भर गया। रेलवे रोड, मेहता पार्क, हाथी गेट, घंटाघर, जैन गली, मैनगंज, बांस मंडी, ठंडी सड़क, कैलाश गंज में जलभराव से लोग परेशान दिखे। पैदल लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। शिक्षण संस्थाएं एवं सरकारी कार्यालयों में जलभराव हुआ। आर्य विद्यालय में भी पानी भरने से छात्र परेशान रहे। सीएमओ कार्यालय, तहसील परिसर, कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, चकबंदी कार्यालय, कृषि निदेशक कार्यालय, वाणिज्य कर एवं नगर पालिका कार्यालय भी जलभराव से जूझते दिखाई दिए।