{"_id":"18f7afe0eb9ebf1b1cf53b99f6a7f52b","slug":"jlnigm-negligence-municipal-public-at-large-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिगम की लापरवाही, पालिका-जनता पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिगम की लापरवाही, पालिका-जनता पर भारी
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलनिगम द्वारा पूर्व में की गई गलती का खामियाजा नगर पालिका के साथ-साथ शहर
विज्ञापन
के आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों के लोगों को भुगतना पड़ रहा था। शहर के
ऊंचे इलाकों में पानी का प्रेशर बढ़ाने के लिए नगर पालिका ने ठंडी सड़क
स्थित पाइप लाइन को चालू कराने के लिए जब इसकी खोदाई की तो लापरवाही सामने
आई है। यहां सैय्यद वाली गली के सामने जलनिगम ने 20 फीट की पाइप लाइन बिछाई
ही नहीं है। इसके चलते शहर के आधा दर्जन इलाकों में पानी पहुंचने में बाधा
उत्पन्न हो रही है। अब पालिका अपने खर्चे पर यहां पाइप लाइन बिछा रही है।
वर्ष 2010-2011 में जलनिगम द्वारा जिला पंचायत कंपाउंड में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। इसे जलनिगम ने वर्ष 2011 में नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया। इसकी पाइप लाइन जिला पंचायत से जीटी रोड होते हुए ठंडी सड़क तक बिछाई गई थी।
जहां से नगर पालिका को ऊंचे इलाकों के लिए पानी की सप्लाई करनी थी। बता दें कि गर्मियों के दिनों में पानी की अधिक मांग हो जाने की वजह से ऊंचे इलाकों में पानी प्रेशर के साथ न पहुंचने की शिकायतें काफी बढ़ गई थी। इसके चलते ही पालिका को अब इस पाइप लाइन को ऊंचे इलाकों के साथ जोड़ने की सुध आई। जब इसके लिए पालिका ने खोदाई शुरू कराई तो वहां करीब 20 फीट की दूरी पर पाइप लाइन ही नहीं बिछी थी। पालिका के अनुसार उसने अब अपने खर्चे से शेष पाइप लाइन को का कार्य पूरा करा दिया है। जल्द ही ऊंचे इलाकों में पानी आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
पालिका इस पाइप लाइन को शहर के ऊंचे इलाके मारहरा दरवाजा, विजय नगर, बाबूगंज, एमपीनगर, परशुराम नगर, इस्माइल नगर आदि इलाकों की पाइप लाइन से कनेक्ट कर रहा है। जिससे इन इलाकों में पर्याप्त प्रेशर के साथ पानी पहुंच सके।
सैय्यद वाली गली के सामने जलनिगम द्वारा 20 फीट की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई थी। अब पालिका द्वारा बिछवा दी गई है। इससे जल्द ही ऊंचे इलाकों में पानी प्रेशर के साथ पहुंचने लगेगा।
- सोबरन सिंह, जलकल प्रभारी, नगर पालिका परिषद