फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jawans salute and bid farewell to CRPF jawan In Etah

Etah: गांव पहुंचा CRPF जवान का पार्थिव शरीर, मच गई चीख-पुकार, जवानों ने सलामी देकर दी अंतिम विदाई

Fri, 03 Feb 2023 11:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Feb 2023 11:03 PM IST
सार

एटा जिले का बेटा सीआरपीएफ में अरुणाचल प्रदेश में तैनात था। वहीं ड्यूटी के दौरान उसका निधन हो गया। शुक्रवार को उसका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। यहां सलामी के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
jawans salute and bid farewell to CRPF jawan In Etah
सलामी के बाद किया गया जवान का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा। पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद साथ में आए जवानों ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर जवान को अंतिम दर्शनों को भारी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन


जैथरा थाना क्षेत्र के नगला मोहन गांव निवासी अरुण यादव सीआरपीएफ की 186 बटालियन में तैनात थे। अरुणाचल प्रदेश में तैनाती के दौरान उनका निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे उनका पार्थिव शरीर लेकर जवान गांव पहुंचे। सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त पिता रामौतार यादव, पत्नी नीलम यादव, सीआरपीएफ जवान बड़े भाई दिलीप यादव और छोटे भाई सौरभ यादव का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


दिवंगत जवान की बेटियां पलक 10 वर्ष, परी 8 वर्ष और किट्टू 3 वर्ष के सिर से पिता का साया उठ गया। वर्ष 2005 में उनकी नौकरी लगी थी और वर्ष 2008 में नीलम देवी के साथ शादी हुई। भाई सौरभ ने बताया कि माह अक्टूबर 2022 में छुट्टी लेकर घर आए थे। इसके बाद से नहीं आ सके। उन्होंने पीटीआई तथा कमांडो का कोर्स भी किया था। जब भी घर पर आते थे तो गांव के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ के निरीक्षक दिलीप कुमार के नेतृत्व में अंतिम सलामी दी गई। छोटे भाई सौरभ ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान स्थानीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकिशोर यादव, तहसीलदार राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रामेंद्र शुक्ला, प्रधान बृजेश यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व कैप्टन महावीर शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed