{"_id":"5e8764028ebc3e72c4458c96","slug":"jamat-etah-news-agr436564530","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात में 250 मीटर दायरे में रहे एटा के 214 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तब्लीगी जमात में 250 मीटर दायरे में रहे एटा के 214 लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते निजामुद्दीन मस्जिद के 250 मीटर के दायरे में रहे लोगों की सूची केंद्र सरकार ने तैयार कराई है। इस सूची में एटा जिले के 214 लोग शामिल हैं। केंद्र सरकार ने सूची शुक्रवार को जिले के स्वास्थ्य विभाग को भेजी और ऐसे लोगों को ट्रेस कर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की बात कही।
दिल्ली की निजामुद्दीन मस्जिद में आयोजित तब्दीली जमात में कोरोना वायरस से संक्रमित कई लोग पाए गए। इससे देश में हलचल मच गई। जहां जमात में शामिल लोग चिह्नित किए जाने लगे। वहीं केंद्र सरकार की इंटेलीजेंस ब्यूरो ने मस्जिद के 250 मीटर दायरे में रहे 20 हजार लोगों की सूची तैयार की। जहां सूची में जिले के 214 लोग शामिल हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह सूची भेज दी गई।
इसमें तब्लीगी जमात के दौरान निजामुद़्दीन मस्जिद के 250 मीटर के दायरे में रहे लोगों को ट्रेस कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के की बात कही। सूची मिलते ही स्वास्थ्स विभाग में हड़कंप मच गया है। कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं जिलाधिकारी सुखलाल भारती से बात करने पर उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
धर्मगुरुओं के साथ की बैठक
सीएमओ डॉ. अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सूची आई है या नहीं अभी पता नहीं। पर इसके बाद आनन-फानन में उन्होंने शाम के समय कार्यालय के सभागार में धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने सभी से कोरोना वायरस को हराने में सहयोग की अपील की। कहा कि इस संकट की घड़ी में देश के साथ खड़ा होना हम सभी का कर्तव्य है। इस दौरान मस्जिदों के मौलाना व मंदिरों के पुजारी मौजूद रहे।