{"_id":"b639c8a63cdce60712b205c392b732c8","slug":"jam-remains-unresolved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम की समस्या जस की तस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम की समस्या जस की तस
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को उमड़ी भीड़ के आगे यातायात व्यवस्थाएं चरमरा गईं। प्रमुख मार्गों पर दिन भर जाम के हालात रहे। जीटी रोड पर वाहनों की लंबी लाइनों के चलते इसे क्रॉस करना मुश्किल हो गया। सभी चौराहों पर जाम की स्थिति रही। तीस नवंबर को यातायात माह खत्म हो गया। पूरे माह में यातायात नियंत्रण के लिए कोई भी प्लान नहीं बन सका। शहर में जाम की समस्या जस की तस है।
बुधवार को शहर जाम की समस्या से जूझता रहा। सुबह से शाम तक यहां जाम रहा। वाहन रेंगते दिखाई दिए। रेलवे पुल से लेकर अलीगंज तिराहे तक की डेढ़ किलोमीटर के सफर में वाहनों को घंटों लग रहे थे। पैदल यात्री एवं छोटे वाहन जहां गलियों में होकर निकलते रहे। वहीं बड़े वाहन फंसे रहे। सर्वाधिक परेशानी चौराहों पर हो रही थी। हरेक क्रॉसिंग पर वाहनों की लाइनें थीं। लोग सड़क को क्रॉस भी नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान अधिकारियों के वाहन भी फंसे थे। जीटी रोड के जाम का असर अन्य मार्गों गांधी मार्केट, ठंडी सड़क, शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड आदि पर भी दिखाई दिया। यहां भी लंबी लाइनें रहीं। गांधी मार्केट में लगे जाम में शॉपिंग करने वाले भी फंस गए।