फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jalesar-Sikandrarau road will rejuvenate

जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग का होगा कायाकल्प

Wed, 12 Aug 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 12 Aug 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
 Jalesar-Sikandrarau road will rejuvenate
 लंबे इंतजार के बाद जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन से 450.28 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। बता दें कि इस मार्ग को बनवाए जाने को लेकर कई बार आंदोलन हो चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत भी जिले में कई सड़कें बनने के लिए स्वीकृत हुई हैं, जल्द ही इन पर काम होता नजर आएगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के ज्यादातर सभी संपर्क मार्ग बदहाल हैं। इसके चलते लोगों को जहां परेशानी हो रही है, वहीं वाहन भी खराब हो रहे हैं। बरसात में तो इन मार्गों की हालत और भी दयनीय हो गई है। सड़कों पर हुए बड़े-बड़े गड्ढों से हादसे हो रहे हैं। जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग की हालत तो और भी दयनीय है। 26 किलोमीटर का सफर 35 मिनट की जगह दो घंटे में पूरा हो रहा है। इस मार्ग पर कदम-कदम पर गड्ढे हैं। इस मार्ग पर जिले का एक मात्र पर्यटक स्थल पटना पक्षी विहार भी है, लेकिन मार्ग खराब होने के चलते पर्यटक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। हाल ही में इस मार्ग को बनवाए जाने की मांग को लेकर प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन, व्यापार मंडल, अधिवक्ता संघ, भाकियू भानु  के साथ-साथ अन्य संगठनों ने चक्का जाम कर धरना-प्रदर्शन किया था। इससे पहले भी चक्का जाम हो चुका है। इस मार्ग को बनवाए जाने का प्रस्ताव रखा तो वहां से भी हरी झंडी मिल गई। इसके बाद इसके बनने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं एटा-निधौली-जलेसर मार्ग को बनवाए जाने के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। इसके अलावा 10 अन्य और संपर्क मार्ग हैं जिनका प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माण  होगा।
विज्ञापन


बनेंगी ये सड़कें
- जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग: किलोमीटर 10.90, स्वीकृत धनराशि 450.28 लाख
- एटा-निधौली-जलेसर मार्ग: किलोमीटर 26.60, स्वीकृत धनराशि 148.84 लाख

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़कें
- मारहरा-पचपेड़ा-नगरिया मार्ग: किलोमीटर 13.59, स्वीकृत धनराशि 130.62 लाख
- हिंदुस्तान लीवर से सरौनी-मारहरा मार्ग: किलोमीटर 18.22, स्वीकृत धनराशि 175.92 लाख
- आसपुर-बागवाला मार्ग: किलोमीटर 7.27, स्वीकृत धनराशि 71.10 लाख
- अलीगंज-कुरावली मार्ग: किलोमीटर 6, स्वीकृत धनराशि 61.94 लाख
- जैथरा-कुरावली मार्ग: किलोमीटर 12.25, स्वीकृत धनराशि 124.78 लाख
-बागवाला-सिढ़पुरा मार्ग: किलोमीटर 6.26, स्वीकृत धनराशि 61.34 लाख
- बाथलपुर-चपरई-सकीट मलावन मार्ग: किलोमीटर 19, स्वीकृत धनराशि 185.82 लाख
- अवागढ़-गहराना से मितरौल मार्ग: किलोमीटर 15, स्वीकृत धनराशि 150.33 लाख
- धुमरी-पटियाली मार्ग से नरथर मार्ग: किलोमीटर 9.6, स्वीकृत धनराशि 99.10 लाख
- जैथरा-दरियावगंज मार्ग: किलोमीटर 13.55, स्वीकृत धनराशि 139.89 लाख

जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग के अलावा अन्य कई संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो गई है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही इन पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वहीद बख्श, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed