फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jal bharav

पिछले पांच साल से झेल रहे जलभराव की समस्या

Sat, 04 Jan 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
jal bharav
जल भराव से होकर गुजरने पर मजबूर हैं लोग - फोटो : ETAH
एटा। शहर के वार्ड संख्या एक के लोग पिछले पांच साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। जाटवपुरा, श्याम नगर, बारह बीघा में जलभराव और गंदगी की भरमार है। लोगों द्वारा शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका अनजान है। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या एक स्थित मोहल्ला जाटवपुरा में जलभराव की स्थिति पिछले पांच सालों से जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

जिसकी वजह से लोग अपने घरों से भी नहीं निकल पाते हैं। घरों के सामने घुटने तक पानी भरा रहता है। यहां के सभासद भी समस्या को नहीं सुलझवा पा रहे हैं। आलम यह है कि लोगों को गंदे पानी में होकर निकलना पड़ रहा है। जलभराव की समस्या के अलावा लोग गंदगी से भी परेशान हैं। नगर पालिका की तरफ से कोई कूड़ा उठाने भी नहीं आता है, जिसकी वजह से लोगों को कूड़ा खाली प्लॉट या फिर बहते हुए पानी फेंकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed