{"_id":"6a60b1decb5692c0467c901e773813dc","slug":"jain-temple-uncovered-theft-four-accused-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मंदिर चोरी का खुलासा: चार आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मंदिर चोरी का खुलासा: चार आरोपी भेजे जेल
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 14 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह पूर्व जैन मंदिर से चोरी हुए जेवर चोरी के मामले में गुरुवार को पुलिस ने खुलासा किया। थाना अवागढ़, क्राइम ब्रांच ने बदमाश, सराफ सहित चार आरोपियों को पकड़ गलाई चांदी की पांच किलो की पट्टी बरामद की। चोरी हुए जेवर सराफ ने महाराष्ट्र में गलवा दिए थे। इस मामले में पांच बदमाश गाजियाबाद, आगरा जेल में बंद हैं। चारों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार दोपहर वसुंधरा से आरोपी राजीव उर्फ राजू निवासी बावसा कोतवाली देहात को पकड़ा। पूछताछ के दौरान बताया कि जैन मंदिर से हुई चोरी के मामले में वह शामिल था और चोरी का माल सराफा राहुल गौतम निवासी मोहल्ला सराफान थाना खैर अलीगढ़ को बेचा। जानकारी लगते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सराफा और चांदी गलाने वाले प्रवीन निवासी सांगली महाराष्ट्र, राहुल निवासी चंदीतला हुगली हावड़ा पश्चिम बंगाल को भी पकड़ लिया। पूछताछ के बाद प्रभारी ने बताया कि मंदिर में कोई सोने के जेवर नहीं थे, केवल चांदी के जेवर थे। जिसे बदमाशों ने सराफ को बेचे थे और सराफ ने राहुल, प्रवीन को गलाने के लिए दे दिए थे।
दोनों आरोपियों ने जेवर गला दिए थे। वहीं पेटी से 10 हजार रुपये की नकदी भी मिली थी। संगमरमर की पटिया टूटी होने के मामले में प्रभारी ने बताया कि चोरी के बाद बदमाश ऊपर चढ़ रहे थे, तभी एक बदमाश नीचे गिर पड़ा, जिससे पट्टियां टूट गई थी। घायल बदमाश का कई दिन उपचार भी चला था। पूछताछ के दौरान बदमाश राजीव ने बताया कि इससे पहले सरगना हरजीत सिंह निवासी हस्तिानापुर मेरठ के साथ चोरी का प्रयास किया था, मगर सफल नहीं हो सके थे। चोरी के प्रयास में सफल हुए, तो उस दिन हरजीत साथ नहीं था। चोरी में शामिल भाई हरेंद्र, पुष्पेंद्र निवासी मालीपुर थाना खैर अलीगढ़, मोहन पंडित निवासी किलौनी थाना रोहटा मेरठ, सुरजीत निवासी मजुपुर थाना गौंडा अलीगढ़ थे और गाजियाबाद में हुई चोरी के मामले में जेल में बंद हैं। राजीव बावसा में हुई चोरी में भी शामिल था।
विज्ञापन
सर्विलांस के जरिए पहुंचे बदमाशों तक
थाना प्रभारी ने बताया कि 21 फरवरी को मोदीनगर गाजियाबाद के जैन मंदिर से लाखोें के जेवर चोरी हुए थे। जिसका पुलिस ने 11 मार्च को खुलासा करते हुए चार बदमाशों भाई हरेंद्र, पुष्पेन्द्र निवासी मालीपुर थाना खैर अलीगढ़, मोहन पंडित निवासी किलौनी थाना रोहटा मेरठ, सुरजीत निवासी मजुपुर थाना गौंडा अलीगढ़ को जेल भेज दिया था। प्रभारी ने बदमाशों के नंबर सर्विलांस पर लगवा दिए थे। इसी दौरान इनकी आपस में हुई बातचीत ने सारा राज खुल गया और पुलिस गिरफ्त में आ गए।
यह थी घटना
25 फरवरी की रात अवागढ़ स्थित जैन मंदिर से चोर जंगला काटकर रस्सी के जरिए प्रवेश कर लाखों के चांदी-सोने के जेवर चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद जैन समाज के लोगों में आक्रोश फैल था।
अमीर बनने के लालच में पहुंचा जेल
राहुल गौतम ने पांच महीने पहले ही सराफा की दुकान खोली थी। जिसे जल्द ही अमीर बनने के लालच में वह गलत काम में आ गया, बदमाशों से चोरी के किए जेवर खरीद दिए।
जैन समाज करेगा सम्मानित
चोरी के खुलासे के बाद जैन समाज के लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। विपिन जैन, आशुतोष जैन ने बताया कि शीघ्र ही खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा।