फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jain smaj celebrate parushan parv

उत्तम क्षमा गहो रे भाई...

Fri, 18 Sep 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
jain smaj celebrate parushan parv

विज्ञापन
जैन समाज का पर्यूषण पर्व शुक्रवार से शुरू हुआ। जिनालयों में णमोकार मंत्र की गूंज के साथ धार्मिक आयोजनों की धूम रही। शहर स्थित जैन मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की। श्रावक-श्राविकाओं ने क्षमा धर्म को धारण करने का संकल्प लिया।

पुरानी बस्ती स्थित पंचायती पुरवाल दिगंबर जैन, वर्णी जैन स्थित नशिया जी, ठंडी सड़क स्थित जिनालय, जानकीदास चौत्यालय में जैन समाज के लोग पूजा अर्चना के साथ भक्ति से सराबोर दिखे। सुबह पूजन अर्चन, वहीं शाम को भी धार्मिक आयोजन हुए। प्रेमनगर स्थित नशिया जैन मंदिर में सुबह अभिषेक के बाद सामूहिक पूजन किया। भोपाल से आई मंजीत एंड पार्टी के भजनों पर भक्त झूमे।
विज्ञापन


शाम को भव्य आरती का आयोजन किया गया। बड़े जैन मंदिर में अभिषेक पूजा के बाद मुजफ्फनगर से आए पंडित जयकुमार जैन ने श्रावकों को उत्तम क्षमा धर्म का स्वरूप बताया। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, पदमचंद्र जैन, कैलाश चंद्र जैन, योगेश जैन, रोहित जैन, आनंद जैन, वशु जैन, अनुज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आज होगी उत्तम मार्दव की पूजा
पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म का पूजन किया जाएगा। जैन महिला संगठन की अध्यक्ष बबिता जैन ने बताया कि श्रावक बंधु मान कषाय का दमन करेंगे। वहीं जैन मंदिरों में सुबह पूजन और शाम को धार्मिक प्रतियोगिताएं होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed