{"_id":"641f488b823d8a9ab80e9fc4","slug":"iti-students-set-up-a-solar-plant-in-the-institute-etah-news-c-25-1-102531-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आईटीआई छात्रों ने संस्थान में स्थापित किया सोलर प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आईटीआई छात्रों ने संस्थान में स्थापित किया सोलर प्लांट
Sun, 26 Mar 2023 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
मारहरा। कस्बा स्थित एमसीआरके आईटीआई छात्राओं ने 2.5 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया है। ये छात्र इलेक्ट्रीशियन फिटर व सोलर टेक्नीशियन ट्रेड के प्रथम वर्ष के हैं। वेस्ट मटेरियल को रिसाइकल करके सोलर पैनल के फाउंडेशन को तैयार किया गया है।
इलेक्ट्रीशियन व सोलर इलेक्ट्रीशियन के छात्रों ने स्ट्रक्चर पर पैनल फिटिंग व कनेक्शन, इनवर्टर कनेक्शन, वायरिंग आदि के कार्य को संभाला। संस्थान के छात्रों द्वारा स्थापित किए गए प्लांट की क्षमता 2.5 किलो वाट है जिसकी सहायता से कार्यालय, क्लास रूम, प्रयोगशालाओं में विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। क्षेत्र में बिजली संकट को देखते हुए छात्रों का यह कार्य उल्लेखनीय कहा जा रहा है।
इसको पूर्ण करने में संस्थान के शिक्षक महेश कुमार, विनोद कुमार, मुनीश कुमार का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य सौरभ शर्मा ने कहा कि आईटीआई करने के बाद प्राप्त ज्ञान को अपने वास्तविक दैनिक जीवन मैं प्रयोग में लाना महत्वपूर्ण है। इसके लिए इस तरह के विभिन्न प्रोजेक्ट से छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा।