{"_id":"4115dd065ca53eda06cb96d4e99e7eca","slug":"ishrat-jahan-fake-encounter-and-told-to-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट बैंक के लिए इशरतजहां एनकाउंटर को बताया फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट बैंक के लिए इशरतजहां एनकाउंटर को बताया फर्जी
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू परिसर मेें आतंकी अफजल गुरु के समर्थन में नारेबाजी करने वालों को उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने देश द्रोही करार देते हुए फांसी पर लटकाने की मांग की है। उन्होेंने कहा कि देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री को गाली देने वाले को माफ किया जा सकता है, लेकिन देशद्रोह करने वालों को माफी नहीं दी जा सकती।
एटा पहुंचे उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि आतंकियाें का कोई धर्म नहीं होता। उनकी जगह सलाखों के पीछे है। मध्यप्रदेश के भोजशाला प्रकरण पर बोले, वो स्थान हिंदुओं का है और आस्था से जुड़ा है। मुस्लिम समाज को उसमें दखल नही देना चाहिए। इशरत जहां एनकाउंटर पर हेडली के खुलासे को लेकर कांग्रेस पार्टी समेत अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट की राजनीति के लिए इशरतजहां के एनकाउंटर फर्जी बताया गया था। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर निशाना साधा। बोल, इशरतजहां को बेटी बताकर मुख्यमंत्री पूरे बिहार प्रदेश का अपमान न करें। बोले पंचायत चुनाव में तो जमकर धांधली हुई लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ही सरकार बनेगी।