{"_id":"69ac6d16aa8711998e0dca6d","slug":"irrigation-workers-announced-an-indefinite-strike-from-11th-etah-news-c-163-1-eta1002-147342-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सिंचाई कर्मचारियोंं ने की 11 से अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सिंचाई कर्मचारियोंं ने की 11 से अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा
Sat, 07 Mar 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड पर संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक न करने व नाराजगी जताई है।
सींचपाल को बिना पक्ष सुने निलंबित करने का आरोप लगाते हुए सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश ने 11 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की घोषणा भी की है।
संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ से जारी पत्र में प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि शासनादेश के अनुसार मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के साथ प्रत्येक माह दो बार बैठक किया जाना अनिवार्य है।
इसके बावजूद खंडीय कार्यकारिणी की ओर से कई बार पत्राचार किए जाने के बाद भी अधिशासी अभियंता की ओर से बैठक के लिए समय और तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
संघ का आरोप है कि विभाग के सींचपाल अतुल कुमार को बिना उनका पक्ष सुने ही निलंबित कर दिया गया। इससे प्रतीत होता है कि कार्रवाई व्यक्तिगत द्वेष की भावना से की गई है।
संगठन ने इसे कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 11 मार्च बुधवार से नलकूप कॉलोनी आगरा रोड स्थित सिंचाई विभाग परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
संगठन ने कहा कि आंदोलन के दौरान यदि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।