फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Investigation started on complaint of disturbances in MDM

एमडीएम में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच शुरू

Thu, 18 Nov 2021 05:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Investigation started on complaint of disturbances in MDM
एटा। विकासखंड शीतलपुर के गांव कुठिला लायकपुर स्थित परिषदीय विद्यालय में एमडीएम में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। कोटेदार पर एमडीएम के लिए राशन मुहैया न कराने का आरोप लगाया गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीन सक्सेना ने बताया कि कोविड लॉकडाउन के बाद विद्यालयों को खोला गया। आरोप लगाया कि संबंधित कोटेदार ने एमडीएम का राशन नहीं दिया। कई बार कहा भी, लेकिन बार-बार टाल दिया और विद्यालय आने वाले बच्चों को एमडीएम नहीं मिल पा रहा है। वहीं रसोइया ओमवती का कहना है कि राशन ही नहीं दिया गया तो बनेगा कहां से।
विज्ञापन

प्रधान के पुत्र धर्मवीर सिंह का कहना है कि पंचायत चुनाव से पूर्व से ही राशन नहीं दिया गया। इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक द्वारा की गई थी। इसके बाद पूर्ति विभाग ने कोटेदार से राशन दिलाने की बात कही। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच कराई जा रही है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। एमडीएम का राशन नहीं देने की जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीईओ भारती शाक्य ने बताया कि मामले की तीन सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है। पिता की मृत्यु की वजह से छुट्टी पर हूं, लौटने के बाद जांच कर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed