फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Intruded into the electricity office and threatened the SDO with a revolver

बिजली दफ्तर में घुसकर धमकी:  दबंग ने तानी रिवाॅल्वर, छूटे विद्युत कर्मियों के पसीने; जानें आगे क्या हुआ

Tue, 29 Aug 2023 12:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 29 Aug 2023 12:19 PM IST
सार

एक नलकूप कनेक्शन जोड़े जाने का विरोध करते हुए दबंग ने बिजली दफ्तर में घुसकर विद्युत कर्मियों को धमकी दी। दबंग के हाथ में रिवाॅल्वर देख विद्युत कर्मियों के होश उड़ गए।
 

विज्ञापन
Intruded into the electricity office and threatened the SDO with a revolver
कोतवाली जैथरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जैथरा में एक नलकूप कनेक्शन जोड़े जाने का विरोध करते हुए कुछ लोग बिजली दफ्तर में घुस आए। वहां मौजूद एसडीओ (उपखंड अधिकारी) को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया। जान से मारने की धमकी दी। जेई व अन्य विद्युत कर्मियों से गाली-गलौज व हाथापाई करने का भी आरोप है। एसडीओ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसडीओ रोशन कुमार चौधरी ने बताया कि 21 अगस्त को उन्होंने गांव चिलौली में देवेंद्र कुमार के न लकूप का कनेक्शन जुड़वाया था। इसके विरोध में सोमवार सुबह 11.50 बजे इसी गांव का जीतू राठौर और गुलेश कुमार मोहल्ला बस्ती व पांच-छह अज्ञात लोग घुस आए। कनेक्शन को तत्काल हटवाने की बात कहते हुए मेरी मेज पर तमंचा और रिवॉल्वर रख दिए। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि तेरे सीने में गोली मार दूंगा। अवर अभियंता संदीप कुमार को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गालियां दीं। जेई धर्मेंद्र कुमार, लिपिक दीपक कुमार प्रजापति, संविदा कर्मी अभिषेक मिश्रा, रजनीश यादव, सत्येंद्र यादव व अमित कुमार ने हाथापाई व धक्का-मुक्की की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ का यह भी आरोप है कि उनके लैपटॉप को पटककर बंद कर दिया और मोबाइल फोन फर्श पर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहां मौजूद उपभोक्ताओं को डरा-धमकाकर भगा दिया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। यह भी बताया कि इन लोगों ने तमंचा रखकर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की है। केस दर्ज कराने, वीडियोग्राफी, फोटो को वायरल कर कार्रवाई कराने की धमकी दी। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि एसडीओ की तहरीर मिली थी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed