{"_id":"62449237848e213f3469499f","slug":"intermediate-english-exam-canceled-22-thousand-candidates-returned-disappointed-etah-news-agr528635635","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त, 22 हजार परीक्षार्थी मायूस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त, 22 हजार परीक्षार्थी मायूस लौटे
विज्ञापन
परीक्षा निरस्त होने के बाद लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज से लौटतीं छात्राएं ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त कर दी गई। बलिया में प्रश्न पत्र लीक होने पर बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया। कुल 24 जिलों की परीक्षा निरस्त की गई, जिसमें एटा भी शामिल है। परीक्षा देने के लिए पहुंचे करीब 22 हजार परीक्षार्थी मायूस होकर केंद्रों से लौटे।
इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय के नए और पुराने पाठ्यक्रम में 22937 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। बुधवार को शाम की पाली में इसकी परीक्षा होनी थी जो निरस्त कर दी गई। इसकी सूचना परीक्षार्थियों को समय से नहीं हो सकी। इसकी वजह से पंजीकृत छात्र-छात्राएं अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय दो बजे से पहले पहुंचने लगे। वहां पहुंचने के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा निरस्त होने की जानकारी हुई। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षार्थियों को समझाया। बाद में परीक्षार्थी मायूस होकर लौट गए।
जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि अंग्रेजी विषय में एटा में 22937 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था। बलिया में पेपर लीक होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा निरस्त होने का पत्र प्राप्त हुआ। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण ढंग से समझाने का आदेश दिया गया। आगामी आदेश आने के बाद परीक्षा कराई जाएगी।