फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Instead of picking up the garbage, the fire is being set, there may be an accident

Etah News: कूड़ा उठाने की बजाए ढेर में लगाई जा रही आग, हो सकता है हादसा

Fri, 07 Apr 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 07 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Instead of picking up the garbage, the fire is being set, there may be an accident
एटा। पर्यावरण प्रदूषित न हो इसके लिए शासन से स्पष्ट निर्देश हैं कि सड़कों पर निकलने वाले कूड़े के ढेर में आग न लगाई जाए। ढेर को सफाई कर्मी चिह्नित कर डंपिंग वाले स्थान पर ले जाकर डालें, लेकिन शहर में शासन के निर्देश का उल्लंघन किया जा रहा है। यहां कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने इसकी पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। टीम को मोहल्ला संतोष नगर, गली बलदेव सहाय, मेहता पार्क रोड, आगरा रोड, सुनहरी नगर, शृंगार नगर आदि मोहल्लों के लोगों ने बताया कि प्रतिदिन सफाई कर्मचारी नहीं आता है। दूसरे-तीसरे दिन आता है। वहीं नालियां गंदगी से अटी रहती हैं। इतना ही नहीं जगह-जगह कूड़े के ढेर भी लगे रहते हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कूड़े के ढेर में आग भी लगा दी जाती है। ऐसे में तेज हवा चलने पर इस आग की वजह से हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन

--------
दृश्य एक
ट्रांसफार्मर के पास जल रहा था कूड़ा
शहर के रेलवे रोड पर ट्रांसफार्मर के पास कूड़े का ढेर लगा रहता है। शुक्रवार को भी सुबह साढ़े दस बजे तक ढेर लगा था। वहीं इस ढेर में आग जल रही थी। ट्रांसफार्मर के पास आग जलने से हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन

---------
दृश्य दो
मेडिकल कॉलेज के पास जलता रहा कूड़ा
शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब मेडिकल कॉलेज के पास जीटी रोड पर कूड़े का बड़ा ढेर लगा था। जिसमें आग लगी हुई थी। उससे उठने वाला धुआं अस्पताल के अंदर भी जा रहा था। जिससे मरीज-तीमारदार और बाहर सड़क पर राहगीर भी परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़े के ढेर में आग न लगाई जाए, ऐसा सभी सफाई कर्मचारियों को बोला गया है। ढेर में आग लगाई गई, यह मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर संबंधितों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। -सुशील गिरी, सफाई नायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed