फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Instead of dumping ground, garbage lying in the military camp

डंपिंग ग्राउंड की जगह सैनिक पड़ाव में पड़ रहा कूड़ा

Sun, 08 May 2022 06:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Instead of dumping ground, garbage lying in the military camp
सैनिक पड़ाव में पड़ा कूड़ा। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका परिषद द्वारा कूड़े को लेकर घोर लापरवाही बरती जा रही है। शहर में न तो समय से कूड़ा उठ रहा है और न हीं डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा पड़ रहा है। प्रेम नगर चौराहा पर पड़े कूड़े को सैनिक पड़ाव में डाल दिया जाता है। इससे यहां पर तमाम गंदगी व्याप्त है। इससे शहर के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर का कूड़ा डालने के लिए नगर पालिका की ओर से शासन के निर्देश पर गांव टीपी नगर के पास डंपिंग ग्राउंड बनाया गया है। यहां पर पालिका कर्मियों की लापरवाही और मनमानी के चलते कूड़ा नहीं डाला जा रहा है। डंपिंग ग्राउंड दूर होने की वजह से डीजल की बचत की जाती है इसको कर्मचारी अपने निजी स्वार्थों में अधिकारियों की मिली भगत से लगाते हैं। हालत यह है कि कर्मचारी जहां मर्जी आता है वहां पर ही कूड़ा पटक देते हैं। शहर का सबसे बड़ा ग्राउंड सैनिक पड़ाव है।
विज्ञापन

यहां पर कई बार चेतावनी देने के बाद भी कूड़ा डाला जा रहा है और यहां पर गंदगी फैला रहे हैं। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रेम नगर चौराहा पर बने कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट से कूड़ा उठाकर सैनिक पड़ाव में डाल दिया जाता है जिससे यहां पर गंदगी व्याप्त रहती है। सैनिक पड़ाव में बने तालाब के किनारे तमाम गंदगी का ढेर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच मोहल्लों का कूड़ा डाला जा रहा
पालिका कर्मचारी सैनिक पड़ाव में करीब पांच मोहल्लों का कूड़ा डाल रहे हैं। इनमें मोहल्ला प्रेम नगर, हाजीपुरा, नई बस्ती, सुनहरी नगर, अवंतीबाई नगर आदि का कूड़ा सैनिक पड़ाव में डाल दिया जाता है।

एमआरएफ सेंटर पर भी लगे कूड़े के ढेर
नगर पालिका परिषद द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मेटेरियल रिकवरी फैसल्टी (एमआरएफ) सेंटर का निर्माण कराया गया है, लेकिन इसे अभी संचालित नहीं किया गया है। जिसकी वजह से सेंटर के बाहर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

ट्रांसपोर्ट नगर में बनाया गया डंपिंग ग्राउंड। संवाद

ट्रांसपोर्ट नगर में बनाया गया डंपिंग ग्राउंड। संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed