फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Inspector arrested for taking bribe

Etah News: बाट-माप निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Wed, 29 Mar 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 29 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Inspector arrested for taking bribe
एटा। आगरा की एंटी करप्शन टीम ने शहर में जीटी रोड स्थित मंडी समिति गेट के पास कार्यालय में रिश्वत लेते बाट-माप निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। निरीक्षक को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। इसके बाद कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम आगरा की प्रभारी पूजा शर्मा और निरीक्षक संजय कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने बुधवार दोपहर बाद करीब 3 बजे छापा मारा। सूचना के आधार पर टीम कार्यालय पहुंची। यहां पर एक मामले में 10 हजार रुपये लेते हुए बाट-माप निरीक्षक अनुराग कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी को लेकर कोतवाली देहात पहुंची। जहां उसको हवालात में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ पूजा शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कि गया है। बृहस्पतिवार को आरोपी को मेरठ स्थित विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण भेजा जाएगा। थाना प्रभारी कोतवाली देहात सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आगरा की टीम ने छापा मारा। आरोपी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ टीम प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed