{"_id":"69fe212fbb21be67c70194fd","slug":"inspection-found-irregularities-officials-reprimanded-etah-news-c-163-1-eta1002-150320-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाएं, अधिकारियों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाएं, अधिकारियों को फटकार
Fri, 08 May 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 08 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
मिरहची क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अरविंद सिंह। स्रोत सूचना विभाग
एटा। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने शुक्रवार को नगर पंचायत मिरहची से लेकर विद्यालयों और शिक्षा कार्यालयों पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।नगर पंचायत मिरहची कार्यालय में परिसंपत्तियों का रजिस्टर प्रस्तुत न किए जाने पर जिलाधिकारी ने कनिष्ठ सहायक से पूछताछ की और निर्देश दिए कि सभी परिसंपत्तियों का रजिस्टर तत्काल अद्यतन किया जाए। जीआईएस सर्वे के अभिलेखों में कई संपत्तियों के स्वामियों के नाम अज्ञात दर्ज मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और कहा कि यह कर वसूली में बाधा उत्पन्न करेगा। आउटसोर्स कर्मचारियों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। इसके बाद डीएम ने ग्राम पंचायत असरौली स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र ए व बी में उपस्थिति अपेक्षा से कम मिलने पर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए। विद्यालय की साफ-सफाई व शैक्षिक माहौल संतोषजनक पाए जाने पर डीएम ने प्रसन्नता व्यक्त की। कक्षा-6 की छात्रा गुंजन द्वारा 19 का पहाड़ा स्पष्ट रूप से सुनाने पर उन्होंने उसकी व शिक्षिका रिचा गुप्ता की सराहना की। मॉडल प्राथमिक विद्यालय मिरहची में मात्र 60 प्रतिशत छात्र उपस्थित मिले जिस पर जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अभिभावकों से नियमित संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में फैली गंदगी देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और अंकित मिश्रा से स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं कनिष्ठ सहायक सुबेंद्र कुमार के कई दिनों से बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए गए। कहा कि नगर निकायों व शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता व अनुशासन प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- कपिल
विज्ञापन
- कपिल