फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   inspaction, jawahar, tapiya, pariyojna, etah

जवाहरपुर तापीय परियोजना: समयावधि के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के दिए निर्देश

Thu, 06 Feb 2020 09:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
inspaction, jawahar, tapiya, pariyojna, etah
जवाहर तापीय परियोजना स्थल का निरीक्षण करते डीएम सुखलाल भारती व अन्य- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जवाहरपुर तापीय परियोजना का डीएम व एडीएम निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कूलिंग टावर, चिमनी आदि का भ्रमण कर जायजा लिया। वहीं वाटर स्टोरेज के लिए बनाए जा रहे तालाब भी देखा। निर्माण करा रही कंपनी को निर्देश दिए कि समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य किया जाए।
विज्ञापन

मलावन में 10566 करोड़ रुपये की लागत से जवाहरपुर तापीय परियोजना का कार्य चल रहा है। बुधवार को डीएम सुखलाल भारती ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरियाई कंपनी के अधिकारियों से बात की। वहीं प्रबंध निदेशक, डीएम ने कूलिंग टावर, चिमनी आदि का भ्रमण कर जायजा लिया। इसके साथ वाटर स्टोरेज के लिए बनाए जा रहे तालाब को भी देखा।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जो छोटी मोटी समस्याएं आ रही है, उन्हेें तत्काल दूर किया जाए। डीएम को जानकारी दी गई कि परियोजना स्थल पर लगभग 4000 कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनके द्वारा इस परियोजना के निर्माण कार्य में संपादित किया जा रहा है। इस अवसर पर जवाहरपुर तापीय परियोजना के चीफ इंजीनियर राजेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता आरएस कुशवाह आदि द्वारा परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, दूसान कंपनी के जेसी पार्क रिप्रजेंटेटिव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed