फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   inspaction

ऑक्सीजन की जांच करने जिला अस्पताल पहुंचे औषधि निरीक्षक

Tue, 15 Sep 2020 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
inspaction
जिला अस्पताल में औसीजन की जानकारी करते औषधी निरीक्षक दीपक कुमार- संवाद - फोटो : ETAH
कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन महत्वपूर्ण है। इसी को लेकर मंगलवार को औषधि निरीक्षक दीपक कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। जहां ऑक्सीजन सिलिंडरों के बारे में पड़ताल की। वहीं किस जगह से आपूर्ति हो रही है। इसके बारे में स्वास्थ्य कर्मचारियों से जानकारी की। यहां उन्हें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिली।
विज्ञापन


ऑक्सीजन सिलिंडरों की पड़ताल करने जिला अस्पताल पहुंचे औषधि निरीक्षक ने बताया कि शासन ने जिले में ऑक्सीजन की स्थिति क्या इसकी जानकारी मांगी है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में 28 ऑक्सीजन के बड़े सिलिंडर मौजूद मिले। इनमें 17 सिलिंडर भरे हुए हैं। वहीं 53 छोटे सिलिंडर में से 27 स्टॉक में भरे रखे हैं। जबकि बाकी के अन्य सिलिंडर वार्ड में चल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया अस्पताल में कर्मचारियों से आपूर्ति के बारे में जानकारी की तो उन्होंने बताया जिले में शिकोहाबाद से ऑक्सीजन के सिलिंडर आते हैं। वहीं जब दस सिलिंडर भरे रह जाते है। तब आपूर्ति के लिए कंपनी को कहा जाता है। इस दौरान औषधि निरीक्षक ने कक्ष में जाकर ऑक्सीजन सिलिंडरों की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सिंग होम में भी होगी जांच
औषधि निरीक्षक ने बताया कि जिले में संचालित नर्सिंग होम में भी ऑक्सीजन की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा जिले में अभी तक ऑक्सीजन के सिलिंडरों की मारामारी की बात सामने नहीं आई है। फिर भी नर्सिंग होम की पड़ताल कर आपूर्ति के बारे में जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed