फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   inspaction, dm, cleen india, etah

डीएम को शहर में हर जगह मिली गंदगी, ईओ को लगाई फटकार

Mon, 25 Nov 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
inspaction, dm, cleen india, etah
पालिका के ईओ को सफाई कराने के निर्देश देते डीएम सुखलाल भारती व अन्य। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर में सोमवार को डीएम, एडीएम और ईओ ने सफाई व्यवस्था के हालात देखे। इस दौरान कई स्थानों पर पड़ी गंदगी देख जिलाधिकारी ने ईओ को फटकार लगाई। साथ ही तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम सुखलाल भारती, एडीएम प्रशासन केपी सिंह और नगर पालिका ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय सबसे पहले आगरा रोड स्थित सीडीओ आवास के पास पहुंचे। वहां पर डस्टबिन टूटे पड़े थे। पुलिया भी गंदगी से चोक हो चुकी थी। शनिदेव मंदिर के आसपास भी गंदगी के ढेर लगे थे। निधौली रोड पर स्थित आर्य विद्यालय के सामने भी हालात सही नहीं थे।
विज्ञापन

डीएम ने ईओ को वहां पर तुरंत गंदगी को हटवाकर एक शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। शांति नगर स्थित राजकीय बालिका विद्यालय के सामने एक प्लॉट में जलभराव देख डीएम ने नाराजगी जताई। रेवाड़ी मोहल्ले में उन्हें नाला चोक मिला। ईओ को नाला साफ कराकर दोनों ओर दीवार बनाकर उसे ऊपर से ढंकने के आदेश दिए। मारहरा दरवाजा में एक कबाड़ी आधी सड़क पर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच रोड में उसने अपना कांटा लगा रखा था। डीएम ने दुकानदार से कांटे के पोल को आरी से कटवा कर आगे के लिए सड़क पर कबाड़ न बिखेेरने की हिदायत दी। इसके बाद डीएम का काफिला पटियाली गेट होते हुए वली मोहम्मद चौराहा, कैलाश गंज मार्ग होते हुए सकीट मार्ग पर स्थित जीआईसी कॉलेज तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

स्कूली बच्चों से की बात
मारहरा दरवाजा पर डीएम, एडीएम कबाड़ की दुकान के सामने से सामान हटवा रहे थे तभी करीब ढाई बजे कन्या प्राथमिक पाठशाला के बच्चे वहां से गुजरे। डीएम ने उन्हें रोक कर पूछा कि इतनी जल्दी छुट्टी कैसे हो गई तो बच्चों ने बताया कि हम छुट्टी लेकर आए हैं। कुछ बच्चे स्कूली ड्रेस भी नहीं पहने थे। डीएम ने उनसे ड्रेस पहनकर स्कूल जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed