फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Information of every patient will be online, treatment will be available immediately

हर मरीज की जानकारी होगी ऑनलाइन, तुरंत मिलेगा इलाज

Wed, 01 Sep 2021 06:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Information of every patient will be online, treatment will be available immediately
एटा। पड़ोसी जिलों में फैले बुखार और डेंगू को लेकर लोगों के साथ ही स्वास्थ्य महकमा भी चिंतित हैं। विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सर्वे करने में लगाया गया है। किसी मरीज को चिह्नित करने के बाद इलाज में देरी न हो, इसके लिए मरीज की जानकारी ऑनलाइन दी जाएगी, जिससे तुरंत इलाज मिल सके।
विज्ञापन

अन्य जनपदों में बुखार से हो रही मौत के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया हैं। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने निर्देश दिए हैं कि आशा और एएनएम घर-घर जाकर मरीजों की पड़ताल करें। वहीं एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए। जिस पर आशा, एएनएम मरीजों के घर का विवरण सहित उसे क्या दिक्कत है, कितने दिन हो गए, उपचार मिला या नहीं, इसका विवरण लिखकर भेजेंगी। जिससे मरीज की जानकारी अधिकारियों को हो सके और उसे तत्काल इलाज मिल सके। इसे लेकर सभी सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों ने व्हाट्सएप ग्रुप बना दिए हैं।
विज्ञापन

भेजी गई मलेरिया व डेंगू जांच की किट
सीएमओ ने बताया सभी सीएचसी व पीएचसी पर मलेरिया व डेंगू की जांच की किट भेजी गई है। उन्हें निर्देश दिए हैं कि बुखार का रोगी आए तो तत्काल उसकी मलेरिया की जांच की जाए। पॉजिटिव आने पर उसके बीमार परिजनों की भी जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed