फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Independence day

कोविड 19 की गाइड लाइन के साथ मनाया जाएगा 15 अगस्त

Thu, 13 Aug 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Independence day
रेलवे रोड स्थित एक दुकान पर सजे तिरंगे झंडे- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोरोना संक्रमण काल में राष्ट्रीय त्योहार 15 अगस्त पर भी संक्रमण की मार देखने को मिल रही है। पहली बार होगा जब स्कूल-कॉलेजों में झंडे तो फहराए जाएंगे, लेकिन कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने 15 अगस्त के कार्यक्रमों के लिए गाइडलाइन जारी किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन के पालन के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सुबह आठ बजे सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ तिरंगा फहराया जाएगा। वहीं, साढ़े आठ बजे सभी कार्यालयों में कम से कम पचास और अधिक से अधिक संस्था चाहे जितने पौधे लगाकर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस दौरान नगर पालिका द्वारा दो मोहल्लों और पंचायती राज विभाग द्वारा दो गांवों का चयन कर वहां वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इन गांव और मोहल्लों में पौधरोपण भी किया जाएगा और हरे और नीले रंग के डस्टबिन रखवाकर लोगों को उसमें कूड़ा डालने के लिए प्रेरित कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आगरा रोड से कचहरी, पुलिस लाइन तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें पुलिस विभाग में हाल में भर्ती हुए रंगरूटों का सहयोग लिए जाने के लिए क्षेत्राधिकारी सदर को निर्देशित किया गया।

वहीं उन्होंने शाम साढ़े छह बजे से सुबह पांच बजे तक समस्त सरकारी भवन, मुख्य चौराहा, महापुरुषों की प्रतिमाओं, शहीद स्मारकों की सफाई कर वहां आकर्षक विद्युतीय झालरों से सजाने और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कराने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति के गीतों का प्रसारण कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed