फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   incrochment in etah, advocate

अधिवक्ताओं का हंगामा, पालिका टीम बैरंग लौटी

Thu, 05 Sep 2019 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
incrochment in etah, advocate
कचहरी के पास पालिका की टीम के सा​थ बातचीत करते अधिवक्ता। - फोटो : ETAH
एटा। कचहरी रोड पर एसएसपी आफिस के पास वकीलों द्वारा चेंबर के नाम पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटवाने पहुंची पालिका टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं ने पालिका की कार्रवाई का विरोध किया। इसके चलते पालिका की टीम बिना अतिक्रमण3 हटाए लौट आई। इस दौरान अधिवक्ताओं और पालिका टीम में नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन

जिला न्यायालय के बाहर सड़क किनारे अधिवक्ताओं के चेंबर बने हैं। गुरुवार को पालिका के ईओ डा. दीप कुमार वार्ष्णेय को सूचना मिली कि चेंबरों के नाम पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है। इसे लेकर पालिका ईओ पुलिस बल और जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए। इस पर वकीलों ने कहा कि कोई भी अवैध अतिक्रमण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

पालिका-प्रशासन हमें चेंबरों के लिए स्थान मुहैया कराए। मौके पर अधिवक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पालिका टीम के साथ अधिवक्ताओं की तीखी नोकझोंक हुई। काफी देर तक चली बातचीत के बाद अधिकारियों ने यथास्थिति बनाए रखते हुए अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत देकर लौटना उचित समझा। इसके बाद पालिका टीम बिना कार्रवाई किए लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेंबरों के लिए नहीं मिल रही जगह
जिले में अधिवक्ताओं की संख्या बढ़ रही है। बार एसोसिएशन में 874 अधिवक्ता मतदाता हैं। वहीं चेंबरों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। कई अधिवक्ता एक ही चेंबर में बैठकर अपने कामों को अंजाम देते हैं। प्रशासन आज तक चेंबरों के लिए जगह उपलब्ध नहीं करा सका है।
पहले हो चुका है हंगामा
दो महीने पहले प्रशासन ने बार एसोसिएशन कार्यालय के बाहर चल रहे निर्माण को प्रशासन ने रुकवाकर तुड़वा दिया था। इसके बाद अधिवक्ताओं ने हंगामा किया था। बाद में प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा और दोबारा निर्माण कराया गया।

इनका कहना है
पालिका की टीम आई थी। वकीलों के लिए चेंबर कम हैं। इसके लिए उच्च न्यायालय को प्रस्ताव भेजेंगे। वकीलों के चेंबर के लिए भवन की व्यवस्था की जाए।
वीपी सिंह, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन
कचहरी पर वकीलों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा गया, तो वकीलों ने जगह के पट्टे कराने की मांग की। इसके लिए उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।
डॉ. दीप कुमार वार्ष्णेय, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed