फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In the absence of tourists and bird patna pakshi vihar

पटना पक्षी विहार में पर्यटक और पक्षियों का अभाव

Sat, 11 Apr 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 11 Apr 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
जिले के एक मात्र पर्यटक स्थल पटना पक्षी विहार पर अव्यवस्थाओं के चलते
विज्ञापन
जहां पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। वहीं पक्षी विहार प्रशासन द्वारा सूखी विशाल झील में खोदाई और साफ सफाई का काम कराया गया है। प्रवासी पक्षी भी गायब हैं।



पक्षी विहार जाने वाले मार्ग की जर्जर हालत और परिवहन व्यवस्था के नाम पर धक्कामार प्राइवेट बसों के कारण पर्यटकों ने पक्षी विहार से पूरी तरह से किनारा कर लिया है। पक्षी विहार में पिछले कई सालों से विकास के नाम पर कोई धनराशि न होने के कारण विकास नहीं हो पाया है। विशाल झील भी सूख गई है। अब झील की सफाई और खोदाई का कार्य पक्षी विहार प्रशासन ने करा दिया है जो करीब एक माह तक जारी रहेगा, ताकि झील में पानी भरा रहे तथा गंदगी साफ हो जाए।


धनराशि के अभाव में विकास कार्य ठप
पर्यटक स्थल पटना पक्षी विहार के वन क्षेत्राधिकारी बिहारीलाल ने बताया कि पक्षी विहार के विकास के लिए धनराशि न होने के कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। झील की खोदाई के लिए नाम मात्र की धनराशि मिली है।

विकास कार्य न होने से पर्यटकों में आई कमी
प्रकृति प्रेमी शिक्षक धीरजपाल ने कहा कि पक्षी विहार के अंदर और मार्गों की अव्यवस्थाओं के साथ पक्षी विहार में नया विकास कार्य न होने के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। विकास कार्य चलते रहेंगे तो पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed