फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In response kirtan Tillu, Raju caused a splash

जवाबी कीर्तन में टिल्लू, राजू ने मचाई धूम

Sat, 09 Jan 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Sat, 09 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
In response kirtan Tillu, Raju caused a splash
राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में विशाल जवाबी कीर्तन का आयोजन हुआ। टिल्लू ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने ‘गजानन कहाए भावना में भावे, गौरी का लाला तुमको दुनियां मनावे’ तो जवाब में हाथरस के राजू मस्ताना ने ‘गौरी के काल हम तुम्हें मनाते है, श्रद्धा के सुमन भाव से चढ़ाते है’ सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। राजू मस्ताना ने ‘तू क्या महारथी है, साथ तेरे वन के वण कृष्ण सारथी है’ के जवाब में टिल्लू ने कहा कि ‘तू बड़ा स्वार्थी है, धंसा रथ का पहिया पथ में सीवले रथी है’ सुनकार तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव और दीप प्रज्जवलन पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी और संचालन लोक गायक बसंत पतझड़ ने किया। डा. हरिबेताव, जयप्रकाश वर्मा, जवाबी कीर्तन में भूपेंद्र प्रजापति, डा.आरएस पाठक, ओपी वार्ष्णेय, वीरपाल, अखंड प्रताप, राकेश यादव, करन सिंह, सतीश दीवाना, सुनील चौहान, दिलीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed