फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In Mayur Vihar, the roads are bad and people crave for water in Surendra Nagar.

मयूर विहार में रास्ते खराब तो सुरेंद्र नगर में पानी को तरसे लोग

Mon, 06 Dec 2021 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
In Mayur Vihar, the roads are bad and people crave for water in Surendra Nagar.
सुरेंद्र नगर की कच्ची सड़क के बीच से बहता पानी।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर से सटे मोहल्ले मयूर विहार में रास्ता खराब होने से लोगों का गुजरना मुश्किल है तो सुरेंद्र नगर में पानी को लोग तरस रहे हैं। इन मोहल्लों को बसे हुए करीब दस साल हो गए हैं। बाशिंदों को इंतजार है कि इन्हें नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चौंचा बनगांव में निधौलीकलां रोड किनारे बसाए गए मोहल्ला मयूर विहार के हालात ज्यादा ही बुरे हैं। यहां पानी की निकासी ही नहीं है। घरों से निकलने वाला पानी गलियों में जमा हो रहा है। कई घरों के बाहर जलभराव और कीचड़ होने के कारण लोगों को घर से अंदर-बाहर जाने में मशक्कत करनी पड़ती है। ईंटें रखकर लोग आवागमन कर रहे हैं। बिजली के पोल भी नहीं लगे हैं, बांस - बल्लियों के सहारे केबिल घरों तक खींची गई हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भगीपुर में शिकोहाबाद रोड किनारे सुरेंद्र नगर नाम से मोहल्ला बसाया गया। इसमें करीब 60 मकान बने हुए हैं। अधिकांश मकान अच्छी हालत के हैं, लेकिन इलाके में मूलभूत सुविधाएं गांव से भी बदतर हैं। यहां की बड़ी समस्या नगर पालिका की पाइप लाइन न होने से पेयजल की है। कुछ लोगों ने सबमर्सिबल पंप लगवा ली हैं, जिसमें बिजली का मोटा खर्चा झेलना पड़ रहा है। वहीं अधिकांश लोग हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर हैं। इसके साथ ही मुख्य गली ही नहीं बनी है, रास्ता कच्चा है। आधे मोहल्ले तक बिजली की लाइन आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed