फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   in-laws kept girl dead body locked in room for 20 hours found it after complaining to CM helpline In Etah

ससुराल वालों की साजिश: बहू को मार कमरे में 20 घंटे रखा शव, रात में था जलाने का प्लान; ऐसे सामने आया खौफनाक सच

Thu, 12 Jan 2023 06:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Jan 2023 06:04 PM IST
सार

एटा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ससुराल वालों ने बहू की हत्या कर दी और शव को 20 घंटे तक कमरे में बंद रखा। मायके वालों ने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
in-laws kept girl dead body locked in room for 20 hours found it after complaining to CM helpline In Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

एटा जिले में एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां ससुराल वालों ने प्रेम विवाह करके घर आने वाली बहू की हत्या कर दी और शव को 20 घंटे तक शव को कमरे में बंद रखा। मायके वाले गए तो धमकाकर भगा दिया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस भी नहीं पहुंची। परिजन बेसुध होकर भटकते रहे। अंत में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद शव मिल सका। 

विज्ञापन


मामला जसरथपुर थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव का है। गांव निवासी प्रवीन कुमार ने एक साल पहले गांव की ही सरिता देवी (30) से प्रेम विवाह किया था। 10 जनवरी की रात करीब 11 बजे ससुराल में उसकी मौत हो गई। 11 जनवरी की सुबह करीब छह बजे पिता किशनवीर को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने थाने पहुंचकर सात बजे बेटी की हत्या करने की सूचना दी। 
विज्ञापन


मृतका के चाचा महेंद्र सिंह ने बताया कि भतीजी की पहली शादी करीब तीन वर्ष पूर्व फिरोजाबाद जिले में हुई थी। ससुरालीजन से काफी परेशान करते थे, तो करीब एक महीने मायके में रही। इसी दौरान प्रवीन से नजदीकियां बढ़ने पर दोनों ने मर्जी से शादी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शादी के बाद प्रवीन अपने साथ सरिता को लेकर नोएडा चला गया। वहां वह कोई प्राइवेट नौकरी करता है। नोएडा में उसने सरिता को प्रताड़ित किया। उसने तेजाब पिलाकर हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गई। नोएडा में करीब 15 दिन इलाज कराने के बाद उसे मायके छोड़ गया। वारदात से तीन दिन पहले पंचायत के बाद घर से ले गया था।

बताया कि सुबह सात बजे थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी गई। लेकिन, आरोपियों ने पुलिस से सांठगांठ कर ली। उन्होंने शव को रात में जलाने की योजना बनाई। पुलिस 11 जनवरी की रात नौ बजे तक नहीं पहुंची। तब तक शव को प्रवीन के घर वालों ने नहीं निकालने दिया। करीब 20 घंटे तक शव को बंद करके रखा। तब सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल किया। इसके बाद रात 11 बजे पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

सीओ विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि युवती की मौत बीमारी से होना बताया गया है। मेरे पास उच्चाधिकारियों की ओर से रात करीब नौ बजे फोन आया था। तब जिला मुख्यालय से थानाध्यक्ष के साथ लौट रहे थे। परिजनों के आरोपों की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed