फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In Hripdi be Gangasnan

हरिपदी में गंगास्नान किया

Sat, 05 Sep 2015 06:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 05 Sep 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
 In Hripdi be Gangasnan
हरिपदी के गंगाघाट कृष्ण के जयकारों से गूंज उठे। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर गंगा स्नान को आए हजारों श्रद्धालुओं ने शनिवार को भोर में गंगा स्नान किया।  स्नान के बाद हरिपदी की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालुओं ने कृष्ण मंदिरों में दर्शन किए। द्वारिकाधीश, रघुनाथ, श्याम वराह, श्वेत वराह, महाप्रभु की बैठक, योगेश्वर मंदिर में कृष्ण के अद्भुत स्वरूप के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। लहरा और कछला घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालु शाम तक सपरिवार पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हरि की पैड़ी में गंगा स्नान किया। श्रद्धालु हर हर गंगे के जयकारे लगा रहे थे। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भगवान कृष्ण की झांकियां सजाई और नंदलाल को भोग लगाया। रात 12 बजे कृष्ण जन्म के बाद ही अपना उपवास खोला। पूरे दिन श्रद्धालु ढोलक मजीरे बजाकर बधाई गीत गाते रहे। हरि की पेड़ी पर बने मंदिरों पर भक्तों ने पूजा- अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed