फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Imagine the waste of human life without science: Yashovardhan

बिना विज्ञान के मानव जीवन की कल्पना बेकार: यशोवर्धन

Mon, 29 Feb 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 29 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Imagine the waste of human life without science: Yashovardhan
दद्दा पब्लिक स्कूल में महान वैज्ञानिक सीबी रमन के जन्मदिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने कई मॉडल बनाकर अतिथियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीबीआई के सब इंस्पेक्टर यशोवर्धन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बिना विज्ञान के मानव जीवन की कल्पना बेकार है। विज्ञान ने आज इतनी तरक्की की है कि विज्ञान की मदद से समूचा विश्व एक मंच पर खड़ा हो गया है। चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान की तरक्की भगवान के अवतार से कम नहीं। उन्होंने कहा कि बच्चों ने ज्वलंत समस्याओं पर जो प्रोजेक्ट या मॉडल  बनाए है वह निश्चित ही सराहनीय है। प्रबंधक डा. मनोज शर्मा ने कहा कि रमन इफ्ेक्ट पर सीबी रमन को नोबल पुरस्कार मिला। प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कामिनी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया। मॉडल बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पवनीश लोधी, उजमा, राकेश बघेल, सुनील कुमार, रेनू सक्सेना, रुबीना, भारती, हिमानी, रुचि श्रीवास्तव, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed