फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   illigle arm factory catched

खारिजा भट्ठा के पास पकड़ी असलहा फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

Sat, 01 Jan 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
illigle arm factory catched
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 11 तैयार और एक अधबने तमंचे सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शनिवार को उदय शंकर सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली देहात पुलिस ने दीनबंधु कॉलेज के सामने ख़ारिजा ईंट भट्ठा के पास बनी कोठरी में असलहा फैक्ट्री की सूचना मिली। इस पर कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र के नेतृत्व में मरथरा चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह, लिप्टन चौकी प्रभारी विपिन कुमार सहित टीम ने छापा मारा। मौके से 315 बोर के 11 बने हुए और एक अधबना तमंचा मिला। उपकरण भी बरामद किए गए। शस्त्र बनाते देवेंद्र शर्मा निवासी अंबरपुर थाना जलेसर को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पेशेवर अपराधी है। पहले भी शस्त्र फैक्ट्री चलाने के कई मामलों में जेल जा चुका है। अलीगढ़ के एक मामले में फरार भी चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा पुराने तमंचे भी सही किए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed