फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Illegal occupation on police land itself

पुलिस की जमीन पर ही हो गए अवैध कब्जे

Thu, 26 Aug 2021 06:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation on police land itself
एटा। दूसरों की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने वाली पुलिस की जमीन पर ही अवैध कब्जे हो गए। शहर के मोहल्ला संजय नगर में पुलिस विभाग की फायरिंग रेंज की कीमती जमीन पर कई लोगों ने कब्जे कर मकान बना लिए हैं। पुलिस अपनी जमीन से ही कब्जे नहीं हटवा पा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला संजय नगर में पुलिस विभाग की जमीन पर कई साल पहले चांदमारी की जाती थी। पुलिस के रिक्रूटों के अलावा फायरिंग रेंज के नाम से पहचान बना चुकी संजय नगर कॉलोनी में अब लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। अवैध कब्जे धीरे-धीरे होते चले गए और मकान बनते गए। इसकी जानकारी पुलिस विभाग को भी है। लंबे समय से जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए फाइलें इधर से उधर घूम रहीं हैं, लेकिन अब तक जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका है। पुलिस महकमा राजस्व विभाग के स्तर की कार्रवाई बताता है। राजस्व की टीम नहीं मिलने के चलते जमीन को कब्जा मुक्त न करा पाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। राजस्व टीम का साथ नहीं मिलने की वजह से जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका है। प्रक्रिया जारी है और जल्द ही जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed