फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Illegal mining: Rs 100 pass to remove tractor-trolley from the fields

अवैध खनन : खेतों से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को 100 रुपये का पास

Tue, 10 May 2022 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining: Rs 100 pass to remove tractor-trolley from the fields
बरौलिया घाट से ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू भरते लोग। विपिन यादव - फोटो : ETAH
एटा। सरकार भले ही काली नदी से किए जा रहे बालू खनन पर किसी तरह का राजस्व नहीं ले रही है, लेकिन माफियाओं ने इस अवैध कारोबार पर भी कर प्रणाली तैयार कर ली है। मुख्य रास्तों के बजाए ट्रैक्टर-ट्रॉली खेतों से होकर निकाले जाते हैं। यहां से निकलने के लिए 100 रुपये प्रति ट्रैक्टर-ट्रॉली वसूल किए जाते हैं। इसके लिए बाकायदा कुछ लोग लगाए गए हैं।
विज्ञापन

यूं तो पुल से उतरकर काली नदी का रास्ता है, लेकिन माफियाओं ने गुपचुप ढंग से बालू खनन को अंजाम देने के लिए खेतों से होकर रास्ते बनाए हैं, जो सामान्य तौर पर किसी को नजर नहीं आते। जिन लोगों के खेत हैं, उनकी भी हिम्मत खनन माफियाओं के आगे कुछ बोलने की नहीं पड़ती। जबकि दूसरी तरह के माफियाओं ने बालू परिवहन को अपनी कमाई का जरिया बना लिया है। यहां से बालू भरकर गुजरने वाली हर ट्रैक्टर ट्रॉली से 100 रुपये वसूले जाते हैं। एक ट्रॉली बालू ढाई से तीन हजार रुपये तक में बिक जाती है। इसलिए 100 रुपये देने में किसी को कोई आपत्ति भी नहीं होती। इस तरह के हर रास्ते पर एक-दो लोग वसूली करने के लिए लगाए गए हैं। विरोध की स्थिति बनने पर पूरा गिरोह एकत्रित होकर दबाव बनाने के लिए पहुंच जाता है।
विज्ञापन

दस दुकानों पर मिली बालू, व्यापारियों को थमाए नोटिस
एटा। अमर उजाला द्वारा अवैध खनन को लेकर लगातार चलाए जा रहे अभियान के मद्देनजर मंगलवार को खनन विभाग की टीम पड़ताल पर निकली। बागवाला से लेकर जैथरा तक भवन निर्माण सामग्री की दस दुकानों पर बालू पाई गई। इसे लेकर इन सभी संबंधित व्यापारियों को नोटिस थमाए गए। खनन निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि इन दुकानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। इसके बावजूद बालू का भंडारण किया गया है। सात दिन के अंदर उनसे बालू के संबंध में विवरण मांगा है। इतने समय में विवरण न मिलने पर एकपक्षीय रूप से कानूनी कार्रवाई कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के रडार में आए खनन माफिया
जैथरा। खनन माफिया पुलिस के रडार में आ गए हैं। खनन से लेकर वसूली में संलिप्त तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। इनकी पुष्टि की जा रही है। साथ ही बड़ी कार्रवाई के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed