फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If you refuse to drink alcohol, then hang yourself to death

शराब पीने से मना किया तो फंदे लगाकर दी जान

Sun, 29 May 2022 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
If you refuse to drink alcohol, then hang yourself to death
एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भदुइया मठ निवासी एक युवक को शराब पीने से मना किया तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि उनका 42 वर्षीय भाई मुकेश शराब पीने का आदी था। बच्चे बड़े हो गए हैं, शनिवार रात मुकेश शराब पीकर घर पहुंचा तो बच्चों से कहासुनी हो गई। बच्चों का कहना था कि शराब पीना बंद कर दो।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर मामला ज्यादा बढ़ गया। इस पर बच्चे और भाभी घर के बाहर जाकर बैठ गए। मुकेश ऊपर कमरे में चला गया। जहां उसने धोती से फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक नीचे न आने पर परिजन उसे देखने ऊपर गए तो वह फंदे पर लटका मिला। जसरथपुर थानाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed