{"_id":"69fa3027b6565ceac805ead5","slug":"if-the-problem-is-not-resolved-the-prepaid-meter-will-be-uprooted-etah-news-c-163-1-eta1013-150148-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: समस्या दूर नहीं हुई तो प्रीपेड मीटर उखाड़ने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: समस्या दूर नहीं हुई तो प्रीपेड मीटर उखाड़ने की चेतावनी
Tue, 05 May 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 05 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
जलेसर के नूंहखेड़ा गांव में स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते भाकियू भानू के पदाधिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर किसानों का गुस्सा थम नहीं रहा है। गुस्साए किसानों ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव नूहंखेड़ा में पंचायत की, इसमें भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बढ़े हुए बिल ठीक कराने की मांग की। समस्या का समाधान नहीं होने पर मीटर उखाड़कर बिजली घरों पर फेंकने की चेतावनी दी है।
नूहंखेड़ा में हुई पंचायत में किसान नेता ने कहा गरीब वर्ग के लोग, मजदूर एवं किसान स्मार्ट प्रीपेड मीटर की जटिलताओं में फंस गए हैं। अत्यधिक बिल चुकाने की उनकी क्षमता नहीं है, सीमित आय होने पर दो से पांच हजार रुपये प्रति माह का बिल कोई मजदूरी करने वाला व्यक्ति कैसे चुका सकता है। बिल बकाया के अभाव में जिले में रोजाना हजारों उपभोक्ताओं की आपूर्ति बंद कर उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने इस समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।