फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If the EO is not removed, the chairman will perform with the members

ईओ को नहीं हटाया तो चेयरमैन सभासदों के साथ करेंगें धरना प्रदर्शन

Wed, 06 Oct 2021 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
If the EO is not removed, the chairman will perform with the members
एटा। नगर पालिका परिषद में तैनात अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन के बीच तल्खियां बढ़ती जा रहीं हैं। ईओ को हटाने के लिए चेयरमैन ने सभासदों संग धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी जारी की है। चेयरमैन मीरा गांधी ने बुधवार को कहा कि पालिका की बजट बोर्ड बैठक में ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय को कार्यमुक्त करने का प्रस्ताव पास किया जा चुका है। वहीं जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल से लेकर कमिश्नर तक को पत्र लिखकर ईओ को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

ईओ को जब तक कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा तब तक कोई विकास कार्य नहीं किया जाएगा। वहीं शहर में विकास कार्य नहीं होने की वजह से जनता में आक्रोश व्याप्त हैं। पालिकाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मांग की है कि किसी मजिस्ट्रेट को ईओ के रुप में नामित किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो पालिका के सभी सभासद सात दिन के बाद ईओ को हटाने को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed