फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Husband creates ruckus after spotting his wife in hotel with her lover in Etah

UP: सिपाही संग होटल में रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, तभी आ गया पति, सामने आई ऐसी हकीकत; पुलिस भी रह गई सन्न

Thu, 02 Jul 2026 08:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 02 Jul 2026 08:12 PM IST
सार

शादी के दो महीने बाद ही पत्नी ने ऐसी हरकत कर डाली की पति के होश उड़ गए। पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख पति ने होटल के बाहर हंगामा कर दिया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। 

विज्ञापन
Husband creates ruckus after spotting his wife in hotel with her lover in Etah
महिला सांकेतिक फोटो - फोटो : ai

विस्तार

एटा में कासगंज रोड स्थित एक होटल में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। उसका प्रेमी सिपाही है और अमरोहा में तैनात है। इसके बाद वहां पर जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


पिलुआ क्षेत्र की युवती की शादी करीब दो माह पूर्व मारहरा क्षेत्र में हुई है। उसका प्रेमी पुलिस कांस्टेबल अमरोहा में तैनात है। महिला अपने मायके में आई हुई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर किसी बहाने से प्रेमी के साथ कासगंज रोड स्थित एक होटल में पहुंच गई। पति को इसकी भनक लग गई। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

वह भी पीछे-पीछे होटल में पहुंच गया। पत्नी को एक अन्य युवक के साथ देख वह आगबबूला हो गया। उसने जमकर हंगामा किया। पति ने बताया कि उसकी शादी दो महीने पहले ही हुई थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

 
विज्ञापन

पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को होटल से देहात कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू की है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला को परिजन के सुपुर्द कर दिया है। वहीं उसके प्रेमी से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें-आगरा में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने राैंदा, टेट परीक्षा देकर घर जा रही महिला की माैत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed