{"_id":"66cc7ce80be15f3f94022f7e","slug":"husband-beat-his-wife-when-she-was-late-in-cooking-food-in-etah-angry-wife-consumed-poison-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: खाना बनाने में हुई देर... तो पति ने की पिटाई; गुस्साई पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, किसी ने सोचा भी न था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: खाना बनाने में हुई देर... तो पति ने की पिटाई; गुस्साई पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, किसी ने सोचा भी न था
Mon, 26 Aug 2024 07:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 26 Aug 2024 07:30 PM IST
सार
एटा में खाना बनाने में देर हुई तो पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। गुस्साई पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में खाना बनाने में देरी होने पर पति ने पत्नी को पीट दिया। इससे नाराज होकर पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दूसरे मामले में शराबी पति ने नशे में पत्नी से गाली-गलौज की तो पत्नी ने कीटनाशक पीकर जान देने का प्रयास किया। एक युवक और व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। तीनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती थाना पिलुआ के गांव गनेशपुर निवासी मनीषा ने बताया कि उसका पति महीपाल अक्सर शराब पीकर घर आता है। आए दिन गालीगलौज करता और विरोध करने पर पीटता है। सोमवार की सुबह खाना बनाने में देरी होने पर गुस्सा हो गया और गालियां देने लगा।
विज्ञापन
इसकी वजह से गुस्से में आकर मैंने घर पर रखी कीड़े मारने वाली दवा खा ली। वहीं थाना कोतवाली देहात के गांव सरदलगढ़ निवासी रीता ने बताया कि पति धर्मेंद्र शराब का आदी है, मना करने पर लड़ाई-झगड़ा करता है। बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे शराब पीकर आया। विरोध किया तो बुरी तरह से पीटा। गुस्से में आकर मैंने धान की फसल में लगाई जाने वाली कीटनाशक दवा पी ली।
विज्ञापन
परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां उपचार चल रहा है। इसके अलावा घर में कहासुनी हो जाने के बाद विमल कुमार निवासी नयाबांस थाना मिरहची और सत्यपाल निवासी खेतपुरा थाना मलावन ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इनका भी मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।