फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Husband and wife clashed in court, heavy kicking and punching took place

Etah News: कचहरी पर पति-पत्नी पक्ष भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे

Thu, 10 Apr 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 10 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife clashed in court, heavy kicking and punching took place
कचहरी पर दो पक्षों के मध्य हुए विवाद में हस्तक्षेप करते अधिवक्ता। - फोटो : कचहरी पर दो पक्षों के मध्य हुए विवाद में हस्तक्षेप करते अधिवक्ता।
एटा। जिला मुख्यालय पर स्थित न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को पति और पत्नी के पक्ष भिड़ गए। जमकर लात-घूंसे चले और गाली-गलौज हुई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जून 2023 को पिता हसरत खां ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देते हुए गांव समसपुर थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ निवासी कामिल खां के साथ निकाह किया था। कुछ समय बाद ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में की मांग करने लगे। इसके कारण न्यायालय में केस चल रहा है। बृहस्पतिवार को हम लोग तारीख करने के लिए न्यायालय पहुंचे तो वहां पति कामिल, अब्दुल, शमसुद्दीन, मानू और अरबाज भी आ गए।
महिला ने बताया कि दो दिन पहले पिता हसरत खां सुसराल के पास ही एक रिश्तेदारी में दावत खाने गए थे। वहां ससुराल वालों ने उनको गालियां देते हुए पीटा। इस मामले में जब इन लोगों से बात करना चाही तो सबने एक साथ मिलकर हम लोगों को पीटना शुरू कर दिया। मां और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने बचाया तो उनके साथ भी गालीगलौज करने लगे। तहेरा भाई बचाने आया तो उसको भी पीटा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के अब्दुल खां ने बताया कि तारीख करने पहुंचे तो इन लोगों ने पहले ही हमें पीटने की तैयारी कर ली थी। घेरकर पीटते हुए भाई शमसुद्दीन के कपड़े फाड़ दिए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली नगर ले आई। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed