फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Husband accused of murdering wife in etah

UP: महिला से थे प्रेम संबंध...विरोध पर पत्नी की बेरहमी से ली जान, लाश का किया ऐसा हश्र; कांप गए घरवाले

Thu, 24 Jul 2025 05:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 24 Jul 2025 05:24 PM IST
सार

पति के गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम संबंध थे। उस महिला की वजह से बृजेश विनीता को आए दिन पीटता था। इसकी जानकारी वह फोन कॉल के माध्यम से मायके में देती थी पूर्व इसको लेकर पंचायत भी हुई थी।

विज्ञापन
Husband accused of murdering wife in etah
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में प्रेम संबंधों में महिला की हत्या कर शव को गांव के बाहर डालकर भागने का आरोप मृतका के चाचा ने दामाद व उसके घरवालों पर लगाया है। पड़ोस के लोगों ने महिला के मायके वालों को बताया। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


गांव भजनपुरा थाना अवागढ़ निवासी मुकेश चंद्र ने बताया कि 2023 में भतीजी विनीता (22) का विवाह गांव गढ़वाला निवासी बृजेश के साथ किया था। उस समय सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। कुछ समय बाद ही दामाद बृजेश व उनके घरवाले विनीता को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे।
विज्ञापन


 

मना करने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इतना ही नहीं बृजेश के गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम संबंध भी थे। उस महिला की वजह से बृजेश विनीता को आए दिन पीटता था। इसकी जानकारी वह फोन कॉल के माध्यम से मायके में देती थी।

मृतका के भाई सुनील ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि यह लोग विनीता का शव कार में रखकर कहीं ले जा रहे हैं। जानकारी करने के लिए जब कॉल किया तो बृजेश व उसके परिजन शव को गांव के बाहर घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर डालकर भाग गए। वहां पहुंचे तो बहनोई या सुसराल का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। विनीता के गले व आंखों पर चोट के गहरे निशान थे।

 

सूचना पर सीओ सदर संजय कुमार सिंह, थाना पिलुआ पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। सीओ संजय सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। शव डालकर भागने का आरोप गलत है।

6 माह पूर्व विवाद के बाद कराई गई थी पंचायत
मृतका के चाचा मुकेश चंद्र ने बताया कि 6 माह पूर्व महिला से प्रेम संबंधों का विरोध करने पर बृजेश ने विनीता को पीटा था। दोनों के बीच विवाद के बाद समझौता करने के लिए गए तो गांंव के प्रधान व अन्य लोगों ने पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाया था। उसके बाद भी बृजेश में कोई सुधार नहीं हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed