फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hundreds of vehicles, cut invoice

सैकड़ों वाहनों के काटे चालान

Sun, 26 Jul 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 26 Jul 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of vehicles, cut invoice
रविवार को पंचायत चुनाव को देखते हुए पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग करने वालों, डग्गामार वाहनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की, वहीं सैकड़ों वाहनों के चालान काटकर समन शुल्क वसूला गया। पुलिस की कार्रवाई देख कुछ दुपहिया वाहन चालकों ने अपना रास्ता ही बदल दिया। वहीं अन्य वाहन चालकों में भी हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर यातायात पुलिस ने अलीगंज तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान भागते दुपहिया वाहन चालकों को पुलिस कर्मियों ने दौड़कर पकड़ा। टीएसआई ब्रह्मप्रकाश सिंह ने बताया कि इस दौरान 20 वाहनों के चालान काटे, जिसमें चार डग्गामार वाहन और अन्य दुपहिया वाहन थे। बाइक पर तीन सवारियां बिठाकर जा रहे लोगों को सख्त हिदायत दी गई। साथ ही हेलमेट पहनकर वाहन चलाने को कहा गया। वहीं 5000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। मिरहची में भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर कई वाहन सीज किए। जैथरा में पुलिस ने तीन वाहन सीज किए व छह के चालान काटे।
विज्ञापन

जलेसर में कोतवाली पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान इसोली रोड स्थित तोप चौराहा पर हुई चेकिंग के दौरान पुलिस ने 12 से ज्यादा वाहनों के चालान काटे, वहीं दो गाडिय़ां सीज कीं, साथ ही 1500 रुपये का समन शुल्क वसूल किया। क्षेत्राधिकारी पुलिस महेशचंद्र ने बताया कि चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने वाहन स्वामियों से आह्वान किया है कि वह वाहनों के सभी कागजात साथ लेकर चलें, वहीं यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed