फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hundreds of hands raised for the revival of Ishan river

ईशन नदी के पुनरुद्धार को उठे सैकड़ों हाथ

Mon, 04 Apr 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of hands raised for the revival of Ishan river
एटा - गांव मनोरा में ईशन नदी की खोदाई करते मारहरा विधायक, एमएलसी, डीएम। - फोटो : ETAH
एटा। ईशन नदी के पुनरुद्धार के लिए सोमवार को सैकड़ों हाथ उठे। निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के गांव किशोरपुर नगला गोदी में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने सफाई-खोदाई करके काम का शुभारंभ किया। यूं तो यह कार्य प्रशासन मनरेगा के तहत करा रहा है लेकिन सहयोग के लिए किसान संगठनों के साथ ही आमजन भी बड़ी संख्या में पहुंचे और श्रमदान किया।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत ईशन नदी के पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ पूजन के साथ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने कहा कि जिले में ईशन नदी की लंबाई 57 किमी है। जल संरक्षण के तहत ईशन नदी की स्थिति को सुधारना अतिआवश्यक है। हमें प्रत्येक दशा में यह कार्य मई तक पूरा करना है। ईशन नदी एवं आसपास के तालाबों की खोदाई, सफाई का कार्य पहले चरण में और बारिश के बाद दूसरे चरण में पौधरोपण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी, बीएसए संजय सिंह, डीसी मनरेगा प्रतिमा निमेष, बीडीओ अनुज मिश्रा, अभाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एमएलसी आशीष यादव ने कहा कि निधौलीकलां क्षेत्र में ईशन नदी किसानों के विकास में मील का पत्थर थी, जो इस क्षेत्र की शान थी। इसे नजरअंदाज करने से अस्तित्व लगभग पूरा खत्म हो गया। इस नदी की शान को फिर वापस लाएंगे। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि जल्द ही ईशन नदी में जल दिखाई देगा। इससे एटा ही नहीं, कुछ और जनपद के किसान भी खुशहाल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि हर नदी को उसके पहले वाले रूप में लाने के लिए भाजपा प्रयासरत है। इस दौरान बीडीओ उदयवीर दुबे, एपीओ राकेश कुमार दिवाकर, एबीएस धर्मराज सरोज, भाजपा नेता नीरज गुप्ता, योगेंद्र सिंह योगी, संजय कुमार प्रधान, राजीव रावत, मनोज सिसोदिया, नेमसिंह वर्मा, विक्रम सिंह यादव प्रधान, सुनील यादव प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed