फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Humid heat throughout the day, light relief from wind in the evening

दिन भर उमस भरी गर्मी, शाम को हवा चलने से हल्की राहत

Sat, 02 Jul 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Humid heat throughout the day, light relief from wind in the evening
एटा। जिले में शनिवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी रही। जिसकी वजह से लोग परेशान बने रहे। पूरे दिन बादल और सूर्य लुकाछिपी का खेल खेलते नजर आए। शाम के समय ठंडी हवा चलने से लोगों को हल्की राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार सुबह के समय आसमान साफ था और धूप भी निकली। जिसके चलते सुबह से ही तापमान बढ़ने लगा। हालांकि कुछ देर बाद आसमान में बादल छा गए। जिससे उमस बढ़ने लगी।
विज्ञापन

दोपहर के समय से लोग पसीने से तरबतर होते नजर आए। पूरे दिन धूप-छांव का सिलसिला बना रहा और उमस भरी गर्मी सताती रही। शाम करीब पांच बजे आसमान में घने काले बादल छा गए। हालांकि बारिश तो नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवा चलने से गर्मी और उमस से कुछ हद तक राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed