फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   How to become promising child scientist, slow pace of registration

Etah News: बाल वैज्ञानिक कैसे बनेंगे होनहार, पंजीकरण की धीमी रफ्तार

Mon, 21 Aug 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 21 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
How to become promising child scientist, slow pace of registration
एटा। बाल वैज्ञानिकाें की प्रतिभा दिखाने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना में इस बार जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। बीते वर्षों में आवेदनों की भरमार रहती थी, लेकिन इस बार जिले के 39 विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा 92 आवेदन किए गए हैं। यह स्थिति तब है जब इस योजना के तहत ही एक बेटी फिलीपींस तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। अब वह जापान जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री इंस्पायर मानक अवार्ड योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित विद्यार्थी को दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मॉडल के चयनित होने पर दी जाती है। वहीं मंडल व राष्ट्रीय स्तर चर चयनित होने के बाद विदेश जाने के मौका मिलता है। बीते वर्षों की बात करें तो जिले में बड़ी संख्या में आवेदन होते थे, लेकिन इस बार जिम्मेदारों के सुस्त रवैये से आवेदन करने की गति धीमी है।
विज्ञापन

--------------------
पिछले वर्ष 350 हुए थे आवेदन
बीते वर्ष की बात की जाए तो योजना के तहत 358 आवेदन हुए थे। जबकि वर्ष 2021 में 259 आवेदन आए थे। इस बार अभी तक कुल 92 आवेदन हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है। आवेदन के लिए मई में ही पोर्टल को खोल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह उच्च प्राथमिक विद्यालयों से हुए आवेदन
नवंबर माह में उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा जापान जा रही है। इसी छात्रा का मॉडल वर्ष 2019 में चयनित हुआ था। इसके बाद भी इस बार उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर आवेदन में रुचि नहीं दिखाई जा रही है। अब तक छह विद्यालयों से ही आवेदन किए गए हैं। जबकि जिले में 566 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं।

आंकड़ाें पर एक नजर
स्कूल आवेदन
सरकारी माध्यमिक- 10 स्कूलों से आवेदन
एडेड से - 22 स्कूलों से आवेदन
उच्च प्राथमिक - 6 स्कूलों से आवेदन
कुल आवेदन करने वाले स्कूल- 39
योजना में हुए आवेदन- 92
इंस्पायर अवार्ड योजना में अधिक से अधिक आवेदन हों, इसके लिए प्रधानाचार्यों से कहा गया है। 31 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि है। आवेदन अधिक से अधिक कराए जाएंगे। -क्षेत्रपाल सिंह, एडीआईओएस
सभी बीईओ को जिम्मेदारी दी गई है। वह योजना में अधिक से अधिक आवेदन कराएं। प्रधानाध्यापकों से भी आवेदन कराने के निर्देश दिए गए हैं। -दिनेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed