फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Housing has made community toilet

सामुदायिक शौचालय को बना लिया आवास

Sun, 11 Jul 2021 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Housing has made community toilet
मिरहची/एटा। शौचालय विहीन परिवारों के लिए गांवों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है लेकिन इनमें तरह-तरह की गड़बड़ियां बनी हुई हैं। मारहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सींय में तो एक व्यक्ति ने अपनी जमीन बताकर इस शौचालय पर कब्जा कर आवास बना लिया है। परिवार इसी में रहता है। ग्राम पंचायत सींय में शासन के आदेश के अनुसार ग्राम समाज की भूमि पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। उस समय किसी ने भी उस भूमि पर किसी तरह का विवाद नहीं बताया। निर्माण पूरा होने के बाद जब इसे संचालन के स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरित किया जा रहा था, उसी समय अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति ने उसकी जमीन पर शौचालय बनाने का दावा कर दिया। यही नहीं, शौचालय पर कब्जा भी कर लिया। परिवार सहित इस शौचालय में ही निवास कर रहा है। कब्जा हटवाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव के प्रयास असफल हो गए।
विज्ञापन

----------------
कैसे होगा स्वच्छ भारत स्वच्छ गांव
गांव के लोगों का कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शौचालय का निर्माण कराया। उद्देश्य था कि किसी भी वजह से जिन लोगों के आवास में व्यक्तिगत शौचालय नहीं बन पाए हैं, वह इनका इस्तेमाल करें और गांव स्वच्छ रहे। गांव की पुष्पादेवी, नेमवती, रामदेवी, अर्चना, शशि, उर्मिला, नरायन देवी, आरती आदि महिलाएं कहती हैं कि सामुदायिक शौचालय पर कब्जे के कारण जरूरतमंद लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

--------------------
वर्जन:
शौचालय ग्राम समाज की भूमि पर ही बनवाया गया है। गांव के पप्पू ने इस पर जबरन कब्जा कर लिया है जिसकी सूचना डीपीआरओ को भेजी है। - नरेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
सामुदायिक शौचालय पर कब्जे का मामला गंभीर है। ग्राम पंचायत सचिव की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। कब्जा न छोड़ने की स्थिति में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- आलोक कुमार प्रियदर्शी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed