{"_id":"66001114359305b04a0f4455","slug":"house-caught-fire-due-to-short-circuit-goods-worth-lakhs-burnt-etah-news-c-163-1-sagr1016-114592-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जला
Sun, 24 Mar 2024 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 24 Mar 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। तहसील क्षेत्र के गांव मिसौली स्थित एक घर में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
शिवराती ने बताया कि रविवार सुबह पत्नी व बच्चों को लेकर फसल काटने के लिए खेतों पर गया था। घर में बुजुर्ग मां चमेली मौजूद थीं। अचानक शॉर्ट-सर्किट होने से आग लग गई। धुआं निकलते देखा तो मां ने पड़ोसियों से मदद मांगी। इसके बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
ग्राम प्रधान नीरज ने कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। शिवराती ने बताया कि घर में रखे 30 हजार रुपये, 5 क्विंटल गेहूं सहित अन्य खाने-पीने का सामान, कूलर-पंखा, बेड, रजाई-गद्दे आदि भी जलकर खराब हो गए हैं।