फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Homeopathic hospital will run in medical college

मेडिकल कॉलेज में चलेगा होम्योपैथिक अस्पताल

Sun, 24 Oct 2021 06:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Homeopathic hospital will run in medical college
एटा। जिला अस्पताल में किए गए ध्वस्तीकरण से पहले जिला होम्योपैथिक अस्पताल को नगला केवल स्थित पीएचसी पर शिफ्ट कर दिया गया था। वहां मरीज न पहुंचने पर अब इसे मेडिकल कॉलेज में संचालित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के दौरान जिला अस्पताल के काफी पुराने हिस्से का ध्वस्तीकरण किया गया था। जिस भवन में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल संचालित था, उसको भी ध्वस्त कर दिया गया। जिला प्रशासन और सीएमओ की ओर से अस्पताल संचालन के लिए शहर से बाहर नगला केवल में पीएचसी की जगह दी गई, लेकिन वर्तमान में यहां संचालित अस्पताल में दिन में कुल 20-25 मरीज ही इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इस पर डीएम ने मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत जिला महिला अस्पताल की बिल्डिंग में अस्पताल को शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. हरीश कुमार ने अस्पताल की बिल्डिंग को सीएमएस के साथ देखा। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने उन्हें पुरानी बिल्डिंग में कक्षों को दिखाया। जहां होम्योपैथिक अधिकारी ने सहमति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही होम्योपैथिक अस्पताल जिला महिला अस्पताल की बिल्डिंग में संचालित किया जाएगा। जिससे शहर के मरीजों को काफी लाभ और सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed