{"_id":"5e692e668ebc3ec54e0bd9f7","slug":"holi-etah-news-agr433390825","type":"story","status":"publish","title_hn":"पडवा पर बाजार में पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पडवा पर बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रंगों के त्योहार होली के दूसरे दिन पड़वा पर बाजार में सन्नाटा जैसा नजारा दिखा। अधिकांश लोग जहां घरों में त्योहार की खुुमारी उतारते नजर आए। प्राइवेट ऑफिस खुलने के बावजूद लोग अपने कामकाज के लिए भी बाजारों में नहीं दिखे। चहुंओर सन्नाटा पसरा नजर आया।
होली के दूसरे दिन बाजार सुनसान दिखाई दिए। रेलवे रोड, जीटी रोड, गांधी मार्केट, बड़ा बाजार, हाथी दरवाजा, सुभाष बाजार, घंटाघर, सब्जी मंडी, बूरा मंडी आदि में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। चाय, नाश्ता सहित होटल भी बंद रहने से लोगों को खाने-पीने की वस्तुएं भी नसीब नहीं हो पाईं।
बाजार में अधिकांश दुकानें और ऑफिस भले ही बंद रहे हों पर बैंक अपने निर्धारित समय पर खुलीं, यह बात अलग है कि लोग अवकाश समझ बैंकों में लेनदेन को नहीं पहुंचे। प्रमुख बैंक भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक आदि बड़ी बैंकों को छोड़ अधिकांश में स्टॉप ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए तो स्टॉफ की कमी से भी जूझते रहे।
विज्ञापन
इधर बाजारों में छाए सन्नाटे के चलते शाम होते ही बाजार में सन्नाटा नजर आया। इस दौरान जीटी रोड पर भी भारी वाहन न चलने के कारण सड़कें दूर-दूर तक चौड़ी दिखाई दीं, इससे जाम के हालात न बनते देख पुलिसकर्मी भी नजर नहीं आए।